Breaking News

Mumbai: अभिनेत्री काव्या थापर को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, शराब पीकर गाड़ी चलाने और महिला कांस्टेबल से मारपीट करने का आरोप

मुंबई पुलिस ने अभिनेत्री काव्या थापर को ड्रंक ड्राइविंग केस में गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार काव्या थापर को जुहू पुलिस ने गुरुवार तड़के जुहू में निर्भया टीम की एक महिला कांस्टेबल के साथ मारपीट करने और शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

घटना गुरुवार तड़के करीब 1 बजे जेडब्ल्यू मैरियट होटल के पास हुई। थापर वहां किसी पार्टी में शामिल होने के लिए आई थी और अपनी कार में एक पुरुष मित्र के साथ अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान थापर शराब के नशे में थी और ड्राइविंग कर रही थी। तभी संतुलन बिगड़ा और एक खड़ी गाड़ी में उन्होंने अपनी कार को ठोक दिया। जिसके बाद पीड़ित ड्राइवर ने हादसे की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलने के बाद जुहू थाने से निर्भया दस्ते की एक टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। कहा ये भी जा रहे है कि काव्या ने ड्राइवर के साथ भी बदसलूकी की थी।

इसके बाद कार्रवाई के दौरान काव्या थापर ने कथित तौर पर एक महिला कांस्टेबल के साथ भी बदतमीजी की। उनपर आरोप है कि उन्होंने महिला कांस्टेबल का कॉलर पकड़ा और उसके साथ गाली-गलौज की। इसके बाद हाथापाई के कारण महिला कांस्टेबल जमीन पर गिर गई।

अभिनेत्री पर आईपीसी और मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत एक लोक सेवक को ड्यूटी करने से रोकने, लापरवाही से गाड़ी चलाने, शराब पीकर गाड़ी चलाने के लिए मामला दर्ज किया गया है। मामला दर्ज करने के बाद काव्या को गिरफ्तार कर लिया गया और अंधेरी में एक मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उन्हें फिलहाल भायखला महिला जेल में रखा गया है। जमानत मिलने तक अभिनेत्री को यहीं रहना होगा।

बता दें कि महाराष्ट्र में जन्मी 26 वर्षीय अभिनेत्री काव्या थापर ने तमिल और तेलुगु फिल्मों में अभिनय किया है। उन्होंने 2013 में हिंदी फिल्म तत्काल के साथ अभिनय की शुरुआत की थी। उन्हें आखिरी बार 2021 में आई तेलुगु फिल्म एक मिनी कथा में देखा गया था।

The post Mumbai: अभिनेत्री काव्या थापर को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, शराब पीकर गाड़ी चलाने और महिला कांस्टेबल से मारपीट करने का आरोप appeared first on Jansatta.



from Jansatta https://ift.tt/Sgi8Nhk

No comments

Thanks for your feedback.