Breaking News

योगी आदित्य नाथ से सवाल- आप केवल राजपूतों की राजनीति करते हैं, यह सुन दुख होता है? जवाब- बिल्कुल नहीं

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का कहना है कि जब उन पर राजपूतों की राजनीति करने का आरोप लगता है तो उन्हें कोई दुख नहीं होता। उनका कहना था कि उन्हें गर्व है कि वो क्षत्रिय हैं। हर व्यक्ति को अपनी जाति पर गर्व होना चाहिए। क्षत्रिय जाति में तो भगवान ने भी बार बार जन्म लिया है।

हिंदुस्तान टाइम्स से साक्षात्कार में योगी ने समाजवादी पार्टी सरकार पर आरोप लगाया कि सपा ने विकास नहीं सिर्फ विनाश का मॉडल अपनाया। योगी ने कहा कि उनके राज में विकास सिर्फ कब्रिस्तान में दिखता था। कब्रिस्तान की बाउंड्री वॉल के अलावा कुछ नही होता था। उन्होंने कहा कि पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश से व्यापारियों का पलायन होता था, आज पलायन नहीं होता। बल्कि प्रगति होती है। योगी ने कहा कि सरकार बनने पर सपा नेता अपना बंगला बनाते थे और हम गरीबों के घर बनाते हैं।

योगी ने कहा कि सपा तमंचों की फैक्ट्री लगाती है, हम डिफेंस कॉरिडोर बनवा रहें हैं। हम भव्य राम मंदिर बनवा रहे हैं। धार्मिक आस्‍था पर केंद्रित अपने वक्‍तव्‍य में योगी ने दावा किया कि अब परिवर्तन आया है। अब अयोध्या में दीपोत्सव व ब्रज में रंगोत्सव होता है। पहले सैफई में महोत्सव होता था।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में एक भी दंगा नहीं हुआ है। माफिया की संपत्ति पर बुलडोजर चलाए गए व नुकसान की भरपाई दंगाइयों की संपत्ति से की गई। योगी ने कहा कि पहले किसान को उपज की कीमत नहीं मिलती थी। चीनी मिलें बंद हो जाती थीं। किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाने का काम भाजपा सरकार ने किया है। अपनी उपलब्धियां गिनाते हुए योगी ने कहा कि जब तक गन्ना किसानों के खेतों में खड़ा रहता है, चीनी मिलें चलती हैं और किसानों को 14 दिनों में भुगतान किया जाता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि 2017 से पहले प्रदेश में भर्तियों में एक परिवार के लोग धांधली करते थे। सैफई खानदान भर्ती निगल जाता था। अब बिना सिफारिश और लेन-देन के भर्ती होती है। आज हर गांव का कोई ना कोई नौजवान पुलिस में भर्ती हुआ है।

The post योगी आदित्य नाथ से सवाल- आप केवल राजपूतों की राजनीति करते हैं, यह सुन दुख होता है? जवाब- बिल्कुल नहीं appeared first on Jansatta.



from राष्ट्रीय – Jansatta https://bit.ly/3raJzEK

No comments

Thanks for your feedback.