Breaking News

यूपी चुनावः बीजेपी के प्रेम शुक्ला ने योगी राज को बताया सुशासन, बिफरी कांग्रेस ने हाथरस जैसे…का जिक्र कर साधा निशाना

यूपी के पहले चरण के चुनाव से ठीक दिन पहले भाजपा और कांग्रेस ने अपने-अपने घोषणा पत्र जारी कर किसानों के कर्ज माफ करने समेत तमाम वादे किए हैं। इसको लेकर न्यूज चैनल आज तक पर एंकर चित्रा त्रिपाठी के साथ डिबेट में भाजपा और कांग्रेस के प्रवक्ताओं के बीच जमकर नोकझोंक हुई। भाजपा के प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने कहा कि योगी राज में प्रदेश में सुशासन रहा है। भाजपा ने जो कहा था, वह पूरा करके दिखा दिया। झूठे वादे नहीं करती है तो कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने उन्हें हाथरस कांड की याद दिलाई।

प्रेम शुक्ला ने कहा कि भाजपा एक बार फिर अपने लक्ष्य 300 के पार के करीब खड़ी है। कहा, “प्रियंका वाड्रा जी ने कहा है कि यूपी में कांग्रेस सरकार आने के दस दिन के अंदर किसानों के कर्ज माफ कर दिए जाएंगे, कैसे माफ कर देंगी। राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बने चार साल हो गए, लेकिन कर्ज नहीं माफ हुए तो दस दिन में कैसे माफ कर देंगी। कांग्रेस ने 1991 में कहा था कि 100 दिन महंगाई घटा देंगे, नहीं घटी, फिर 2004 में भी कहा गया कि सौ दिन में महंगाई घटा देंगे, लेकिन पार्टी नहीं घटा सकी। कांग्रेस के वादों का क्या है।”

इस पर कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि प्रेम शुक्ला को गलत चीज की जानकारी है, सही जानकारी नहीं है। राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने एक लाख तक के कर्ज माफ करने को कहा था, उसे कर दिया गया था। पंजाब के कर्ज माफ किए।

कहा कि कांग्रेस तो पहली पार्टी है, जिसने 2008 में किसानों के 74 हजार करोड़ रुपए के कर्ज माफ किए थे, वह तो न भूतो न भविष्यत, कोई भी केंद्र सरकार न कभी करी है और कर पाएगी। हम छत्तीसगढ़ में ढाई हजार रुपए कुंतल धान खरीद रहे हैं। हम लोग आरटीआई, राइट टू फूड, राइट टू एजूकेशन लेकर आए हैं।

इससे पहले कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को अपना ‘उन्नति विधान- जन घोषणा पत्र’ जारी किया। कांग्रेस महासचिव और पार्टी की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा ने पार्टी का चुनावी घोषणा पत्र जारी किया। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और पार्टी के पूर्व सांसद पीएल पुनिया भी मौजूद थे।

प्रियंका ने इस मौके पर घोषणा पत्र में शामिल मुख्य बिंदुओं का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘‘उन्नति विधान’ में कहा गया है कि शिक्षकों के दो लाख रिक्त पदों को भरा जाएगा। इसके अलावा तदर्थ शिक्षकों और शिक्षा मित्रों का अनुभव और सेवानुसार नियमितीकरण किया जाएगा। साथ ही संस्कृत और उर्दू शिक्षकों के खाली पद भी भरे जाएंगे।’’

The post यूपी चुनावः बीजेपी के प्रेम शुक्ला ने योगी राज को बताया सुशासन, बिफरी कांग्रेस ने हाथरस जैसे…का जिक्र कर साधा निशाना appeared first on Jansatta.



from राष्ट्रीय – Jansatta https://ift.tt/OREkpSm

No comments

Thanks for your feedback.