Breaking News

UP Election: कुर्ता फैलाकर वोट की भीख मांगता हूं…, मेरठ में ऐसा क्यों बोले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह

गुरुवार को उत्तरप्रदेश के मेरठ में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि विकास के लिए कुर्ता फैलाकर वोट मांगता हूं। बेटियों की सुरक्षा, अपने मकान की सुरक्षा और देश की सुरक्षा के लिए भाजपा के पक्ष में वोट करें।

मेरठ में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सभी को छोड़ देना लेकिन मोदी और योगी को मत छोड़ना। अगर इस बार के चुनाव में राज्य में भाजपा सरकार नहीं आएगी तो पश्चिमी उत्तरप्रदेश में बेटियां और मकान सुरक्षित नहीं रहेंगे। इसलिए भाजपा के पक्ष में वोट करें क्योंकि यह चुनाव नहीं बल्कि युद्ध है और भाजपा के राज में ही देश में सुरक्षा का माहौल है।

इस दौरान उन्होंने योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा करते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ हमेशा राज्य की जनता की सेवा में लगे रहते हैं। वे अपने पिता की मौत के बाद घर भी नहीं गए। मैं आप लोगों से विकास को लेकर कुर्ता फैलाकर वोट मांगता हूं। सभी लोग खुलकर भाजपा के पक्ष में मतदान करें और योगी आदित्यनाथ को फिर से मुख्यमंत्री बनाएं।

इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि सरकार किसानों के हित में काम कर रही है। प्रदेश की जनता को सभी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। बीजेपी ने सबका साथ सबका विकास के आधार पर काम किया है।  राज्य में पांच साल में कोई दंगा नहीं हुआ है लेकिन विपक्ष जिन्ना की बात करके दंगा भड़काना चाहता है। विपक्ष ने 7 दशकों तक देश को लूटा है।  

उत्तर प्रदेश में कोरोना नियमों के साथ सात चरणों में चुनाव कराए जा रहे हैं। 10 फरवरी को पहले चरण का मतदान होगा। दूसरे चरण का मतदान 14 फऱवरी, तीसरे चरण का मतदान 20 फरवरी को होगा। चौथे चरण का मतदान 23 फरवरी, पांचवें चरण का मतदान 27 फरवरी, छठे चरण का मतदान 3 मार्च और सातवें चरण का मतदान 7 मार्च का होगा। 10 मार्च को मतगणना होगी।

The post UP Election: कुर्ता फैलाकर वोट की भीख मांगता हूं…, मेरठ में ऐसा क्यों बोले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह appeared first on Jansatta.



from Jansatta https://ift.tt/3KOTbNd

No comments

Thanks for your feedback.